शेयर मंथन में खोजें

इंजीनियर्स इंडिया (Engineers India) के शेयर चढ़े

शेयर बाजार में इंजीनियर्स इंडिया (Engineers India) के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। 

बीएसई में अब तक के कारोबार में कंपनी का शेयर 153 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। दोपहर 12 बजे यह 2.45% की बढ़त के साथ 152.50 रुपये पर है। 

गौरतलब है कि आज से कंपनी का एफपीओ (FPO) खुल गया है और यह 8 फरवरी को बंद होगा। केंद्र सरकार ने कंपनी के एफपीओ में शेयरों की बिक्री के लिए 145-150 रुपये का दायरा तय किया है।
खुदरा निवेशकों और कर्मचारियों को इस फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर (Follow-on Public Offer) में प्रति शेयर 6 रुपये की छूट दी गयी है। सरकार इस एफपीओ के जरिये 10% हिस्सेदारी बेच रही है। इस एफपीओ के माध्यम से कंपनी के 3.36 करोड़ शेयर बेच कर सरकार को 500 करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद है। अभी इस मिनी रत्न कंपनी में सरकार की 80.4% हिस्सेदारी है। (शेयर मंथन, 06 फरवरी 2014) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख