शेयर मंथन में खोजें

पावर ग्रिड (Power Grid) के शेयर टूटे

नतीजों की खबर के बाद से शेयर बाजार में पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (Power Grid Corporation of India) के शेयर में गिरावट का रुख है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 95.30 रुपये तक गिर गया। हालाँकि अभी इसकी गिरावट में कमी आयी है। बीएसई में दोपहर 12:00 बजे कंपनी का शेयर 0.98% की कमजोरी के साथ 95.60 रुपये पर है।
कारोबारी साल 2013-14 की तीसरी तिमाही में कंपनी के मुनाफे में 7.7% की कमी आयी है। इस दौरान कंपनी का मुनाफा घट कर 1,042.04 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि बीते वर्ष की समान अवधि में यह 1129.06 करोड़ रुपये रहा था। हालाँकि अक्टूबर-दिसंबर 2013 तिमाही में कंपनी की कुल आय 8.85% बढ़ कर 3,799.31 करोड़ रुपये हो गयी है, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 3,490.22 करोड़ रुपये थी। (शेयर मंथन, 06 फरवरी 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख