शेयर मंथन में खोजें

जेपी पावर (JP Power) के शेयर टूटे

शेयर बाजार में जयप्रकाश पावर वेंचर्स (Jaiprakash Power Ventures) के शेयर भाव में तेज गिरावट का रुख बना हुआ है।  

बीएसई में अब तक के कारोबार में कंपनी का शेयर 13.70 रुपये तक नीचे लुढ़क गया। दोपहर 12 बजे 14.30% के नुकसान के साथ यह 14.20 रुपये पर है। 

खबर है कि जयप्रकाश पावर वेंचर्स ने अबुधाबी की राष्ट्रीय ऊर्जा कंपनी ताका (TaQa) को अपनी हाइड्रोपावर इकाईयाँ बेच दी हैं। अबुधाबी की कंपनी ताका ने कंसोर्टियम के जरिये जेपी पावर की दो हाइड्रोपावर इकाईयाँ लगभग 10,000 करोड़ रुपये में खरीदी हैं।  कंसोर्टियम में अपनी 2 हाइड्रोपावर इकाईयाँ बेच दी हैं। इस तरह जेपी पावर ने 1400 मेगावॉट की हाइड्रोपावर परियोजनाँ ताका के कंसोर्टियम को बेचा है। 
गौरतलब है कि इस कंसोर्टियम में ताका के अलावा कनाडा पीएसपी और आईडीएफसी शामिल है। परियोजना में ताका की 51%, कनाडा पीएसपीस की 39% और आईडीएफसी की 10% हिस्सेदारी होगी। (शेयर मंथन, 03 मार्च 2014) 

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख