शेयर मंथन में खोजें

आज खुला है शेयर बाजार, डेढ़ घंटे का विशेष सत्र

आज शनिवार 22 मार्च को भारतीय शेयर बाजार में कामकाज चालू रहेगा और एक विशेष सत्र चलाया जायेगा।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) दोनों एक्सचेंजों पर यह विशेष कारोबारी सत्र चलेगा। यह विशेष सत्र केवल डेढ़ घंटे का होगा और सुबह 11:15 बजे से 12:45 बजे तक चलेगा। बाजार बंद होने के बाद के सौदे दोपहर 1.05 बजे से 10 मिनट तक की अवधि में होंगे। 

एक्सचेंजों ने बताया है कि 21 मार्च को डिलीवरी के लिए खरीदे गये शेयर आज बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। इस सत्र का आयोजन एनएसई के सॉफ्टवेयर के परीक्षण के लिए किया जा रहा है।

इस विशेष सत्र के बाद 24 मार्च से बीएसई अपने कई सूचकांकों में बदलाव भी करने जा रहा है। एसऐंडपी बीएसई आईपीओ, बीएसई 500, बीएसई शरिया, बीएसई मिडकैप और बीएसई स्मॉलकैप में शामिल शेयरों की प्रतिशत हिस्सेदारी बदली जायेगी। (शेयर मंथन, 22 मार्च 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख