शेयर मंथन में खोजें

उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स-निफ्टी (Sensex-Nifty) मामूली चढ़े

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक आज हल्की मजबूती के साथ बंद हुए।

निफ्टी (Nifty) 6,500 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे बंद हुआ।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 14 अंक यानी 0.06% की मामूली बढ़त के साथ 21,754 पर रहा। निफ्टी 10 अंक यानी 0.16% की बढ़त के साथ 6,493 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप (CNX Midcap) में 0.63% की मजबूती रही। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.81% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE Smallcap) में 0.87% की मजबूती रही। क्षेत्रों के लिहाज से आज धातु और रियल्टी क्षेत्रों में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा।

मिले-जुले एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। निफ्टी 6,500 के स्तर के ऊपर खुला। इस दौरान सेंसेक्स 21,870 और निफ्टी 6,523 दिन के ऊपरी स्तरों तक चढ़ गये। कारोबार के दूसरे घंटे में बाजार की मजबूती घटी। निफ्टी 6,500 के स्तर से नीचे लुढ़क गया। इस दौरान सेंसेक्स 21,730 और निफ्टी 6,486 दिन के निचले स्तरों तक चढ़ गये। सेंसेक्स लगभग लाल निशान को छू गया। हालाँकि मजबूत यूरोपीय संकेतों के बीच घरेलू बाजार में मजबूती बढ़ी। इस दौरान बाजार में एक सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। इस दौरान निफ्टी 6,500 के स्तर के ऊपर-नीचे होता रहा। दोपहर के कारोबार में सेंसेक्स बढ़त गवाँ कर लाल निशान पर फिसल गया। हालाँकि सेंसेक्स जल्द ही हरे निशान पर लौट आया। कारोबार के आखिरी घंटों में बाजार एक बेहद सीमित दायरे में होता रहा। कारोबार के अंत तक निफ्टी 6,500 के स्तर से ऊपर पहुँचने में कामयाब नहीं हो सका। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में हल्की बढ़त के साथ ही बंद हुए।

क्षेत्रों के लिहाज से आज धातु क्षेत्र में सबसे ज्यादा 1.93% की मजबूती रही। रियल्टी में 1.86%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.70%, पावर में 0.67%, ऑटो-आईटी दोनों में 0.65% व 0.65%, बैंकिंग में 0.61%, टीईसीके में 0.54%, एफएमसीजी में 0.44% और कैपिटल गुड्स में 0.28% की बढ़त रही। दूसरी ओर, तेल-गैस में 1.88% और हेल्थकेयर में 0.24% की कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 21 मार्च 2014)

 

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख