शेयर मंथन में खोजें

रेलवे (Railway) कंपनियों के शेयर उछले

रेलवे में 100% एफडीआई को मंजूरी दिये जाने से शेयर बाजार में रेलवे कंपनियों के शेयर भाव में मजबूती का रुख है।

कैबिनेट ने रेलवे में 100% एफडीआई की यह मंजूरी पीपीपी परियोजना के तहत बनने वाली हाई स्पीड ट्रेनों के लिए दी है।

शेयर बाजार में टेक्समैको रेल ऐंड इंजीनियरिंग (Texmaco Rail & Engineering) के शेयर भाव में तेजी बनी हुई है। बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 105.70 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। दोपहर 1:05 बजे यह 7.55% की मजबूती के साथ 98.30 रुपये पर है। 

शेयर बाजार में कालिंदी रेल निर्माण (Kalindee Rail Nirman) के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में आज कंपनी के शेयर ने ऊपरी सर्किट छू लिया है। यह 5.00% की मजबूती के साथ 96.65 रुपये पर है। 

बीएसई में टीटागढ़ वैगंस (Titagarh Wagons) के शेयर में मजबूती है। यह 3.68% की बढ़त के साथ 242.50 रुपये पर है। 

शेयर बाजार में बीएमईएल (BEML) के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में आज कंपनी के कारोबार में कंपनी का शेयर 717.30 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। यह 1.41% की बढ़त के साथ 695.60 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 07 अगस्त 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख