शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) गिर कर 7,649 पर, सेंसेक्स (Sensex) 76 अंक नीचे

उतार-चढ़ाव के बाद भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक आज लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए।

कारोबार के दौरान निफ्टी (Nifty) 7,700 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गया, लेकिन अंत में इस स्तर से नीचे बंद हुआ।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 76 अंक यानी 0.30% की गिरावट के साथ 25,589 पर रहा। निफ्टी 23 अंक यानी 0.30% गिर कर 7,649 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप (CNX Midcap) में 0.47% की गिरावट रही। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.55% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE Smallcap) में 0.53% की कमजोरी रही। क्षेत्रों के लिहाज से आज आईटी और टीईसीके में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख रहा। 

मिले-जुले एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में बाजार में एक बेहद सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव के बीच कारोबार होता रहा। कारोबार के दूसरे घंटे में बाजार की गिरावट बढ़ी। इस दौरान जैसे-जैस कारोबार बढ़ता गया, बाजार लुढ़कता चला गया। कमजोर यूरोपीय संकेतों के बीच घरेलू बाजार में सीमित दायरे में कारोबार जारी रहा। हालाँकि दोपहर के कारोबार में बाजार हरे निशान पर लौटने में कामयाब रहा। इस दौरान बाजार की मजबूती बढ़ी। निफ्टी 7,700 के स्तर को पार कर गया।सेंसेक्स 25,778 और निफ्टी 7,709 दिन के ऊपरी स्तरों तक चढ़ गये। लेकिन निफ्टी जल्द ही इस स्तर से नीचे फिसला। कारोबार के आखिरी घंटों में बाजार बढ़त गवाँ कर लाल निशान पर फिसल गया। इस दौरान सेंसेक्स 25,526 और निफ्टी 7,630 दिन के निचले स्तरों तक लुढ़क गये। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में गिरावट के साथ बंद हुए। 

क्षेत्रों के लिहाज से आज आईटी क्षेत्र को सबसे ज्यादा 1.27% का घाटा हुआ। टीईसीके में 1.14%, रियल्टी में 0.34%, पावर में 0.31%, कैपिटल गुड्स में 0.27% की गिरावट रही। हेल्थकेयर में 0.18%, धातु में 0.15%, एफएमसीजी में 0.13%, बैंकिंग में 0.10% और ऑटो में 0.09% की कमजोरी रही। दूसरी ओर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.75% और तेल-गैस में 0.46% की बढ़त रही। (शेयर मंथन, 07 अगस्त 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख