शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) चढ़ कर 8,494 पर, सेंसेक्स (Sensex) 53 अंक ऊपर

नवंबर वायदा सीरीज (F&O) के आखिरी दिन भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए। 

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 53 अंक यानी 0.19% की मजबूती के साथ 28,439 पर रहा। निफ्टी 18 अंक यानी 0.22% की बढ़त के साथ 8,494 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप (CNX Midcap) में 0.56% की मजबूती रही। बीएसई के स्मॉलकैप (Smallcap) में 0.55% और बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.51% की बढ़त रही। क्षेत्रों के लिहाज से आईटी और पावर क्षेत्रों में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा।

मिले-जुले एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत उतार-चढ़ाव के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में बाजार में एक बेहद सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। कारोबार के दूसरे घंटे में बाजार की गिरावट बढ़ी। हालाँकि मिले-जुले यूरोपीय संकेतों के बीच घरेलू बाजार ने सँभलने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान बाजार में भारी उतार-चढ़ाव नजर आया। दोपहर के कारोबार में सेंसेक्स 28,308 और निफ्टी 8,456 दिन के निचले स्तरों तक लुढ़क गये। कारोबार के आखिरी घंटों में बाजार सँभल कर हरे निशान पर लौट आया, लेकिन इसके बाद एक बार फिर बाजार में लाल निशान के ऊपर-नीचे कारोबार होता रहा। हालाँकि कारोबार के आखिरी मिनटों में बाजार बढ़त बनाने में कामयाब रहा। निफ्टी 8,500 के स्तर को पार कर गया। सेंसेक्स 28,498 और निफ्टी 8,507 दिन के ऊपरी स्तरों तक चढ़ गये, लेकिन जल्द ही निफ्टी 8,500 के स्तर से नीचे फिसला। आखिरकार, सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में ऊपरी स्तरों के आसपास ही बंद हुए। 

क्षेत्रों के लिहाज से आईटी को सबसे ज्यादा 1.08% का फायदा हुआ। पावर में 0.78%, टीईसीके में 0.73%, हेल्थकेयर में 0.64%, ऑटो में 0.35% की मजबूती रही। एफएमसीजी में 0.19% और बैंकिंग में 0.17% की बढ़त रही। दूसरी ओर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.99% की गिरावट रही। रियल्टी में 0.30%, धातु-कैपिटल गुड्स दोनों में 0.18% व 0.18% और तेल-गैस में 0.02% की कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 27 नवंबर 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख