शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) गिर कर 8556 पर, सेंसेक्स (Sensex) 134 अंक नीचे

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। 

निफ्टी (Nifty) 8,600 के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर खुला, लेकिन अंत में इस स्तर से नीचे बंद हुआ।

आज के कारोबार में सेंसेक्स 28,810 और निफ्टी 8,623 अब तक के रिकॉर्ड स्तरों पर रहे।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 134 अंक यानी 0.47% की गिरावट के साथ 28,560 पर रहा। निफ्टी 32 अंक यानी 0.38% गिर कर 8,556 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप (CNX Midcap) में 0.23% की कमजोरी रही। बीएसई के स्मॉलकैप (Smallcap) में 0.72% और बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.08% की कमजोरी रही। क्षेत्रों के लिहाज से तेल-गैस और पावर क्षेत्रों में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख रहा।

मिले-जुले एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत उतार-चढ़ाव के साथ हुई। निफ्टी 8,600 के स्तर से ऊपर खुला। इस दौरान सेंसेक्स 28,810 और निफ्टी 8,623 दिन के ऊपरी स्तरों पर रहे। निफ्टी 8,600 के स्तर से ऊपर-नीचे होता रहा। हालाँकि कारोबार के दूसरे घंटे में बाजार हरे निशान पर लौटने में कामयाब रहा। कमजोर यूरोपीय संकेतों के बीच घरेलू बाजार में एक सीमित दायरे में कारोबार जारी रही, लेकिन दोपहर के कारोबार में बाजार एक बार फिर बढ़त गवाँ कर लाल निशान पर फिसल गया। इसके बाद बाजार में लाल निशान के ऊपर-नीचे कारोबार होता रहा। कारोबार के आखिरी घंटों में बाजार तेजी से लुढ़कता चला गया। इस दौरान सेंसेक्स 28,538 और निफ्टी 8,545 दिन के निचले स्तरों तक लुढ़क गये। आखिरकार, सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में गिरावट के साथ ही बंद हुए। 

क्षेत्रों के लिहाज से तेल-गैस को सबसे ज्यादा 2.57% का घाटा हुआ। पावर में 2.25%, धातु में 2.14%, कैपिटल गुड्स में 1.37% और रियल्टी में 0.62% की गिरावट रही। दूसरी ओर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 3.31% की मजबूती रही। आईटी में 0.84%, एफएमसीजी में 0.69%, टीईसीके में 0.46%, ऑटो में 0.33%, हेल्थकेयर में 0.28% और बैंकिंग में 0.05% की बढ़त रही। (शेयर मंथन, 01 दिसंबर 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख