शेयर मंथन में खोजें

जेट एयरवेज (Jet Airways) - स्पाइसजेट (Spicejet) के शेयर चढ़े

शेयर बाजार में एविएशन (Aviation) कंपनियों के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। 

जेट एयरवेज (Jet Airways) के शेयर भाव में तेजी बनी हुई है। बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 438.60 रुपये तक ऊपर चढ़ गया, जो इसके 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर है। दोपहर 12:25 बजे यह 6.42% की मजबूती के साथ 428.50 रुपये पर है।

स्पाइसजेट (Spicejet) के शेयर भाव में भी मजबूती का रुख है। बीएसई में यह 3.28% की बढ़त के साथ 15.75 रुपये है। स्पाइसजेट ने यह स्पष्ट भी किया है कि वह भारतीय एयरपोर्ट प्रशासन (एआईआई) के साथ कैश ऐंड कैरी भुगतान मोड में नहीं है। 

खबर है कि उड्डयन मंत्रालय एविएशन को इन्फ्रा क्षेत्र का दर्जा दे सकता है। मीडिया खबरों के मुताबिक उच्च संचालन लागत से जूझ रहे एयरलाइंस कंपनियों को इन्फ्रा क्षेत्र का दर्जा मिल सकता है। (शेयर मंथन, 09 दिसंबर 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख