शेयर मंथन में खोजें

मैक्स इंडिया (Max India) के शेयर चढ़े

बीमा (Insurance) क्षेत्र में एफडीआई सीमा बढ़ाने के प्रस्ताव की खबर से शेयर बाजार में मैक्स इंडिया (Max India) के शेयर भाव में मजबूती का रुख है।

बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 402.15 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। दोपहर 1 बजे यह 2.01% की बढ़त के साथ 390.95 रुपये पर है। 

खबर है कि बीमा क्षेत्र में विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (एफडीआई) निवेश की सीमा बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया है। यदि इस प्रस्ताव को संसद की मंजूरी मिल जाती है तो बीमा क्षेत्र में एफडीआई सीमा 26% से बढ़ कर 49% हो जायेगी। गौरतलब है कि इस क्षेत्र में विदेशी निवेश की सीमा में बढ़ोतरी का प्रस्ताव साल 2008 से लंबित पड़ा है। (शेयर मंथन, 09 दिसंबर 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख