शेयर मंथन में खोजें

आज के कारोबार में चर्चा में रहेंगे ये शेयर

आज के कारोबार में इन शेयरों पर नजर रखी जा सकती है। 

टीसीएस (TCS) - कंपनी ने अक्टूबर-दिसंबर 2014 तिमाही में अपनी कमजोर आय का अंदेशा जताया है। कंपनी ने सीजनल माँग में कमी और अपने बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा कारोबार में दबाव बढ़ने की वजह से आय में कटौती का संकेत दिया है।

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) - कंपनी जाम्बिया और रवांडा में अपने 1,100 से अधिक दूरसंचार टावरों को आईएचएस होल्डिंग (IHS) को बेचेगी। 

ओएनजीसी (ONGC) - कंपनी ने तीन नये तेल-गैस क्षेत्रों की खोज की है। कंपनी को कृष्णा-गोदावरी बेसिन, मुंबई अपतटीय बेसिन और कावेरी बेसिन में ये क्षेत्र मिले हैं। 

जिंदल स्टेनलेस (Jindal Stainless) - यह शेयर स्वच्छ भारत अभियान के तहत मॉड्यूलर टॉयलेट निर्माण की योजना के लिए चर्चा में हैं। कंपनी अगले 2-3 वर्षों में इस श्रेणी में 200 करो़ड़ रूपये का निवेश कर सकती है। 

एचडीएफसी (HDFC)स्टैंडर्ड लाइफ ने साझा कंपनी एचडीएफसी स्टैंडर्ड लाइफ इन्श्योरेंस कंपनी में अपनी हिस्सेदारी 26% से बढ़ा कर 33% करने की योजना बनायी है। अभी इस साझा कंपनी में एचडीएफसी की 72.4% हिस्सेदारी है।

रैनबैक्सी (Rranbaxy)जीडीएस को लग्जर्मबर्ग स्टॉक एक्सचेंज से हटाने के कारण आज रैनबैक्सी का शेयर चर्चा में है। 

सीमेंस (Siemens) - कंपनी को बिहार ग्रि़ड से 317 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

बायोकॉन (Biocon) - आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक बायोकॉन विजयवाड़ा में एक उत्पादन इकाई स्थापित करने की योजना बना रही है, जिससे शेयर चर्चा में है। (शेयर मंथन, 15 दिसंबर 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख