शेयर मंथन में खोजें

आज के कारोबार में चर्चा में रहेंगे ये शेयर

आज के कारोबार में इन कंपनियों के शेयरों पर नजर रखी जा सकती है। 

एनटीपीसी (NTPC) - कंपनी के निदेशक मंडल ने बोनस डिबेंचर्स जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। 

अल्ट्राटेक सीमेंट्स (Ultratech Cement) - अल्ट्राटेक ने जयप्रकाश एसोसिएट्स के मध्य प्रदेश स्थित दो सीमेंट संयंत्रों का अधिग्रहण करेगी। यह सौदा 5,400 करोड़ रुपये में हुआ है।

शोभा ग्रुप (Sobha Group) - कंपनी ने दोहा बैंक के साथ 13 करोड़ डॉलर का सौदा किया है, जिसके तहत कंपनी दुबई में एक परियोजना पर काम करेगी।  

आईएफसीआई (IFCI) - कंपनी ने नॉन-कंवर्टिबल डिबेंचर्स (एनसीडी) जारी कर दिये हैं। 

मन्नाप्पुरम फाइनेंस (Manappuram Finance) - कंपनी के निदेशक मंडल ने आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस में 70% हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मँजूरी दे दी है। 

गोदरेज इंडस्ट्रीज (Godrej Industries) - खबर है कि गोदरेज इंडस्ट्रीज ने गोदरेज कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स में 400 करोड़ रुपये का निवेश करने के लिए शेयरधारकों से मंजूरी माँगी है। 

कोल इंडिया (Coal India) - कंपनी दो नयी संयुक्त उपक्रम (JV) कंपनियों की स्थापना करेगी।

क्लैरिस लाइफसाइंसेस (Claris Lifesciences) - कंपनी अमेरिका में प्रोपोफोल दवा के जेनेरिक वर्जन पेटेंट को चुनौती देगी। 

निर्लोन (Nirlon) - सिंगापुर की जीआईसी कंपनी निर्लोन में 39% हिस्सेदारी खरीद सकती है। (शेयर मंथन, 24 दिसंबर 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख