शेयर मंथन में खोजें

बीमा (Insurance) कंपनियों के शेयर चढ़े

कैबिनेट द्वारा बीमा कानून संशोधन बिल को मंजूरी दिये जाने से शेयर बाजार में बीमा (Insurance) कंपनियों के शेयर भाव में मजबूती का रुख है।

शेयर बाजार में मैक्स इंडिया (Max India) के शेयर भाव में मजबूती बनी हुई है। बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 399.70 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। दोपहर 2:12 बजे यह 3.11% की बढ़त के साथ 391.80 रुपये पर है। 

बीएसई में रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) का शेयर 4.52% की मजबूती के साथ 501.15 रुपये पर है। 

शेयर बाजार में आदित्य बिड़ला नूवो (AB Nuvo) के शेयर भाव में मजबूती है। बीएसई में यह 1.53% की बढ़त के साथ 1677 रुपये पर है। 

बीएसई में एक्साइड इंडस्ट्रीज (Exide Industries) का शेयर 1.72% की बढ़त के साथ 171.70 रुपये पर है। 

शेयर बाजार में बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) के शेयर भाव में हल्की मजबूती है। बीएसई में यह 0.28% की बढ़त के साथ यह 1314.35 रुपये पर है। 

बीमा कानून संशोधन बिल के तहत बीमा क्षेत्र में विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (एफडीआई) की निवेश सीमा 26% से बढ़ा कर 49% की जायेगी। (शेयर मंथन, 24 दिसंबर 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख