शेयर मंथन में खोजें

बाजार फिर नये रिकॉर्ड पर, निफ्टी (Nifty) पहली बार 8700 के ऊपर बंद

बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में तेजी का दौर जारी रहा और दिग्गज सूचकांकों ने फिर से नये रिकॉर्ड स्तरों को छुआ।

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) आज सुबह 28,843 पर खुलने के बाद 28,958 के नये उच्चतम स्तर तक चढ़ा। हालाँकि ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली के बाद यह 28,793 तक नीचे आ गया। पूरे दिन यह हरे निशान में रहने के बाद अंत में 104 अंक या 0.36% की बढ़त के साथ 28,889 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) 8,742 का नया उच्चतम स्तर बनाने और 8,690 तक फिसलने के बाद अंत में 34 अंक या 0.39% की बढ़त दर्ज करते हुए 8,730 पर बंद हुआ। निफ्टी बीते पाँच सत्रों में 452 अंकों की मजबूती हासिल कर चुका है। 

वहीं छोटे-मँझोले सूचकांक शुरुआत में तो सेंसेक्स और निफ्टी की हरियाली का साथ दे रहे थे, मगर बाद में लाल निशान में आ गये। बीएसई मिडकैप 0.24% नुकसान में रहा, जबकि बीएसई स्मॉलकैप भी 0.20% फिसल गया। वहीं एनएसई का सीएनएक्स मिडकैप महज 0.09% बढ़त दर्ज कर सका, जबकि सीएनएक्स स्मॉलकैप 0.10% नीचे बंद हुआ। 

क्षेत्रवार देखें तो कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.41% की सबसे अच्छी मजबूती आयी। आईटी (0.96%) और कैपिटल गुड्स (0.87%) के सूचकांक भी तेजी के साथ बंद हुए। दूसरी ओर एफएमसीजी सूचकांक 1.89% टूट गया। धातु (मेटल) सूचकांक भी 0.56% के नुकसान पर रहा। (शेयर मंथन, 21 जनवरी 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख