शेयर मंथन में खोजें

बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स (Sensex) 556 अंक टूटा

सोमवार को शेयर बाजार में नये हफ्ते की शुरुआत ही चौतरफा गिरावट की हाहाकार से हुई और सेंसेक्स-निफ्टी करीब 2% टूट गये। आज कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय बाजार ने हल्की गिरावट के साथ शुरुआत की, मगर धीरे-धीरे कमजोरी बढ़ती गयी। दोपहर के बाद बिकवाली की मार और ज्यादा तीखी हो गयी। सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दिन के निचले स्तरों के पास ही बंद हुए।
सेंसेक्स 556 अंक या 1.95% की भारी गिरावट दर्ज करते हुए 27,886 पर आ गया। वहीं निफ्टी 158 अंक या 1.83% टूट कर 8,448 पर बंद हुआ। छोटे-मँझोले शेयर भी इसी तरह भारी बिकवाली की चपेट में आये। बीएसई मिडकैप में 2.02% और बीएसई स्मॉलकैप में 2.17% का नुकसान हुआ। वहीं एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में 2.41% और सीएनएक्स स्मॉलकैप में 2.38% की गिरावट आयी।
खराब वैश्विक संकेतों के साथ-साथ दिग्गज कंपनियों के नतीजों पर बाजार ने निराशाजनक प्रतिक्रिया दी है। शुक्रवार को बाजार की कमजोरी में जहाँ टीसीएस (TCS) के नतीजों के बाद आयी भारी बिकवाली का असर था, वहीं सोमवार की कमजोरी को रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के नतीजों पर बाजार की नकारात्मक प्रतिक्रिया ने बड़ा योगदान किया। बीएसई में रिलायंस का शेयर आज 41.30 रुपये या 4.46% गिर कर 885.55 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 20 अप्रैल 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख