शेयर मंथन में खोजें

लगातार पाँचवें दिन गिरावट से निफ्टी (Nifty) 8400 के नीचे बंद

मंगलवार को भारतीय बाजार में एक बार फिर गिरावट का सिलसिला जारी रहा और लगातार पाँचवें दिन बाजार कमजोर बंद हुआ।

हालाँकि वैश्विक संकेत अच्छे थे, मगर सुबह भारतीय बाजार सपाट से सकारात्मक रुझान के साथ खुला और उसके तुरंत बाद लाल निशान में चला गया। एचसीएल टेक के कमजोर नतीजों से आईटी शेयरों में कमजोरी रही और बाजार पर दबाव बना। साथ ही सन फार्मा में दाइची सैंक्यो की ओर से अपनी पूरी 8.9% हिस्सेदारी बेचने के चलते सन फार्मा भी बुरी तरह फिसला और इसका असर दिग्गज सूचकांकों पर नजर आया।
हालाँकि सत्र के मध्य में बाजार ने सँभलने की कोशिशें कीं और कुछ देर के लिए हरे निशान में लौटा भी, मगर ज्यादा ऊपर नहीं जा पाया और आखिरी घंटों में फिर से फिसल गया। अंत में सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दिन के निचले स्तरों के पास ही बंद हुए। सेंसेक्स 210 अंक या 0.75% गिर कर 27,676 पर आ गया। वहीं निफ्टी 70 अंक या 0.83% फिसल कर 8,378 पर बंद हुआ।
छोटे-मँझोले सूचकांक भी कमजोर रहे, हालाँकि उनकी गिरावट थोड़ी हल्की रही। बीएसई मिडकैप में 0.45% की गिरावट आयी, जबकि बीएसई स्मॉलकैप 0.32% फिसला। एनएसई में सीएनएक्स मिडकैप 0.74% गिर कर बंद हुआ, मगर सीएनएक्स स्मॉलकैप हरे निशान में 0.12% की हल्की बढ़त दर्ज करने में सफल रहा। (शेयर मंथन, 21 अप्रैल 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख