शेयर मंथन में खोजें

छह दिनों बाद भारतीय शेयर बाजार में हरियाली

पिछले छह कारोबारी दिनों से चल रही गिरावट आखिरकार आज थमी और भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक हरे निशान में लौटे। हालाँकि यह हरियाली काफी हल्की रही।

सुबह एशियाई बाजारों के अच्छे संकेतों से भारतीय बाजार ने भी बढ़त के साथ ही शुरुआत की थी, मगर दोपहर में यह लाल निशान में फिसल गया था। आखिरी घंटे में इसने फिर वापसी की और अंत में हल्की बढ़त पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स (BSE Sensex) केवल 31 अंक या 0.12% ऊपर चढ़ कर 26,591 पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी (Nifty) महज 10 अंक या 0.12% बढ़ कर 8,061 पर पहुँचा। सेंसेक्स आज ऊपर 26,732 तक चढ़ा और इसका दिन का निचला स्तर 26,514 का रहा। निफ्टी आज 8,100 से 8,032 के दायरे में रहा।
छोटे-मँझोले सूचकांक भी हरे निशान में रहे। बीएसई मिडकैप 0.28% ऊपर रहा, जबकि एनएसई का सीएनएक्स मिडकैप 0.43% चढ़ा। छोटे शेयरों के सूचकांकों में बीएसई स्मॉलकैप ने 0.39% और एनएसई स्मॉलकैप ने 0.21% बढ़त दर्ज की। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने आज नकद श्रेणी में 450 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की। दूसरी ओर घरेलू वित्तीय संस्थाओं (DII) ने 350 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में आज एनटीपीसी ने 2.15%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने 1.96%, ओएनजीसी ने 1.64%, वेदांत ने 1.44% और हीरो मोटोकॉर्प ने 1.36% की मजबूती हासिल की। दूसरी ओर ल्युपिन में 1.38%, टाटा मोटर्स में 1.33%, एलऐंडटी में 1.17%, टाटा स्टील में 1.09%, भारती एयरटेल में 1.01% और गेल में 0.82% की कमजोरी दर्ज हुई। (शेयर मंथन, 03 नवंबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख