शेयर मंथन में खोजें

पावर ग्रिड (Power Grid) के तिमाही मुनाफे में 20.5% बढ़त

power gridबिजली संप्रेषण क्षेत्र की प्रमुख सरकारी कंपनी पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (Power Grid Corporation Of India) ने 2015-16 की दूसरी तिमाही में 1,448.04 करोड़ रुपये का स्टैंडएलोन मुनाफा दर्ज किया है।

यह पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही में हासिल 1,201.27 करोड़ रुपये के मुनाफे से 20.54% ज्यादा है। कंपनी की कुल आमदनी 4,309.26 करोड़ रुपये से बढ़ कर 5,026.90 करोड़ रुपये रही। इस तरह तिमाही आमदनी में साल-दर-साल बढ़त 16.65% की रही। कंपनी की तिमाही प्रति शेयर आय (ईपीएस) 2.30 रुपये से बढ़ कर 2.77 रुपये की हो गयी।
कंपनी ने ये कारोबारी नतीजे आज मंगलवार को शेयर बाजार बंद होने के बाद सामने रखे हैं। इससे पहले आज के कारोबार में पावर ग्रिड के शेयर में पूरे दिन मजबूती का रुख रहा। यह बीएसई में 2.65 रुपये या 2.06% की बढ़त के साथ 131.45 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 03 नवंबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख