शेयर मंथन में खोजें

मुहुर्त कारोबार में शेयर बाजार में रही तेजी

नये संवत के मुहुर्त कारोबार के दौरान भारतीय शेयर बजार में तेजी देखने को मिली।

दीपावली के अवसर पर हुए मुहुर्त कारोबार के बाद बुधवार को बीएसई सेंसेक्स का सूचकांक 123.69 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 25,866.95 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 41.65 अंकों की बढोतरी के साथ 7,825.00 पर बंद हुआ। मुहुर्त कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 25,900 के पार भी निकल चुका था और निफ्टी ने भी 7,850 का आँकड़ा छू लिया था। अंत में सेंसेक्स 0.48% और निफ्टी 0.54% की मजबूती के साथ बंद हुए। (शेयर मंथन, 11 नवंबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख