शेयर मंथन में खोजें

सेंसेक्स (Sensex) में 22 अंक की गिरावट, निफ्टी (Nifty) 0.07% नीचे

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरूआत बढ़त के साथ हुयी लेकिन जल्द ही लाल निशान पर फिसल गया।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) पिछले बंद स्तर 24,613.84 अंक की तुलना में आज 115.56 अंक चढ़ कर 24,789.40 पर खुला मगर इस तेजी को कायम रखने में कामयाब नहीं रहा और गिरावट के लाला निशान पर फिसला गया। शुरुआती कारोबार के एक घंटे बाद 10.24 बजे सेंसेक्स 22.86 अंक (0.09%) की मामूली गिरावट के साथ 24,650.98 पर चल रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 5.00 अंक (0.07%) की कमजोरी के साथ 7,550 पर चल रहा है। बाजार में ऊपरी स्तर से गिरावट देखी जा रही है।
हालाँकि शुरुआती कारोबार में छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में तेजी देखी जा रही है। बीएसई मिडकैप में इस समय 0.33% और बीएसई स्मॉल कैप में 0.34% की बढ़त दिखा रहा है। वहीं निफ्टी मिड 100 0.30% और निफ्टी स्मॉल 100 0.23% ऊपर चल रहा है।

सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों की बात करें भारती एयरटेल में 3.92%, अदाणी पोर्ट्स में 2.31%, बीएचईएल में 1.51%, ओएनजीसी में 1.43%, एनटीपीसी में 1.18% और टाटा मोटर्स में 1.13% की बढ़त है। दूसरी ओर ल्युपिन में 1.90%, सिप्ला में 1.90%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 1.07%, डॉ.रेड्डीज में 1.05%, एचडीएफसी में 1.01% और इन्फोसिस में 1.00% की गिरावट है। निफ्टी 50 के 50 शेयरों में से 30 हरे निशान पर है जबकि 19 शेयर लाल निशान पर चल रहे है। (शेयर मंथन, 11 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख