शेयर मंथन में खोजें

मौसम विभाग की अच्छे मॉनसून की भविष्यवाणी के बाद ऑटो क्षेत्र के शोयरों में बढ़त

मौसम विभाग और स्कायमेट के अच्छे मॉनसून की भविष्यवाणी के बाद ऑटो कंपनियों के शेयरों में बढ़त है।

बीएसई में कृषि उपकरणों और ट्रैक्टर का उत्पादन करने वाली कंपनी महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के शेयर 7.68% की बढ़त के साथ 1,336.05 रुपये पर चल रहे है। कारोबार के दौरान यह शेयर 1,338 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 1,254.45 रुपये तक फिसला। वहीं बजाजा ऑटो के शेयर में भी मजबूती है। यह शेयर 94.40 रुपये या 3.84% की बढ़त के साथ 2,562.95 रुपये पर चल रहा है। हीरो मोटोकॉर्प के शेयर 43.95 रुपये या 1.44% की बढ़त के साथ 3,093.90 रुपये पर है। दरअसल ग्रामीण भारत में मॉनसून के दौरान दोपहिया वाहनों की बिक्री में अच्छी वृद्धि देखी गयी है। जिसके कारण इन कंपनियों के शेयरों में तेजी देखी जा रही है। कल मौसम विभाग ने इस साल मॉनसून सामान्य से ज्यादा रहने का अनुमान लगाया है। पिछले साल यानी 2015 में मॉनसून में 14% बारिश कम हुयी थी। (शेयर मंथन, 13 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख