शेयर मंथन में खोजें

अमेरिकी बाजार में तेजी जारी, डॉव जोंस (Dow Jones) 187 अंक चढ़ा

कल बुधवार को अमेरिकी बाजार में फाइनेंशियल शेयरों में तेजी दिखी, जिसके बाद अमेरिकी बाजार के प्रमुख सूचकांक जबरदस्त बढ़त के साथ बंद हुए।

एसऐंडपी 500 चार महीनों के उच्च स्तर 2,082.42 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट पिछले एक साल और डॉव जोंस अपने पाँच महीनों के उच्च स्तर पर बंद हुआ।
डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 187.03 अंक (1.06%) की बढ़त के साथ 17,908.28 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 75.33 अंक (1.55%) की मजबूती दिखी और यह 4,947.42 पर बंद हुआ। इसके अलावा एसऐंडपी 500 (S&P500) में भी 20.7 अंक (1.00%) की मजबूती आयी और यह 2,082.42 पर बंद हुआ।
कल अमेरिकी बाजार में 760 करोड़ शेयरों में लेन-देन हुई, जबकि पिछले 20 कारोबारी दिनों का औसत केवल 700 करोड़ शेयरों के आसपास है। 2016 के शुरुआती तीन महीनों में अमेरिकी बाजार के प्रमुख सूचकांकों में खासी गिरावट आयी थी। मगर अप्रैल में बाजार में अब तक तेजी आयी है।
कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.98% की गिरावट आयी और डब्लूटीआई क्रूड 41.76 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। इसके अलावा कल यूरोपीय बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 14 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख