शेयर मंथन में खोजें

मिलाजुला बंद हुआ अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस (Dow Jones) में 0.10% की मामूली बढ़त

फाइनेंशियल शेयरों में बढ़त के बीच लगातार दो दिन की जबरदस्त तेजी के बाद कल गुरुवार को अमेरिकी बाजार मिलाजुला बंद हुआ।

अमेरिकी बाजार के प्रमुख सूचकांकों में डॉव जोंस और एसऐंडपी 500 मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं नैस्डैक कंपोजिट में हल्की गिरावट देखी गयी।
डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 18.15 अंक (0.10%) की बढ़त के साथ 17,926.43 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 1.53 अंक (0.03%) की मामूली गिरावट दिखी और यह 4,945.89 पर बंद हुआ। वहीं एसऐंडपी 500 (S&P500) में 0.36 अंक (0.02%) की बढ़त आयी और यह 2,082.78 पर बंद हुआ। 2016 के शुरुआती महनों में गिरावट आने के बाद अप्रैल में अमेरिकी बाजार में खासी तेजी देखने को मिली है। साथ ही निवेशक इस समय कंपनियों के तिमाही नतीजों पर भी नजर रखे हुए हैं।
इस बीच अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.63% की गिरावट आयी और डब्लूटीआई क्रूड 41.55 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर कल यूरोपियन बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 15 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख