शेयर मंथन में खोजें

ऐक्सिस सिक्योरिटीज ने बीएचईएल का लक्ष्य भाव बढ़ाया

ऐक्सिस सिक्योरिटीज ने बीएचईएल के लिए लक्ष्य भाव 121 रुपये से बढ़ा कर 151 रुपये कर दिया है और खरीद की सलाह दी है।

बीएचईएल ने लगातार तीन पूर्ववर्ती तिमाहियों में घाटे के बाद चौथी तिमाही में 4 अरब रुपये का कर बाद लाभ दर्ज किया है। हालाँकि चौथी तिमाही में कंपनी आमदनी ब्रोकरेज फर्म के अनुमान से 10% कम रही है। पूरे वित्त वर्ष में कंपनी को 8.8 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वित्त वर्ष में कंपनी को अनुबंध की प्राप्ति ब्रोकरेज फर्म के अनुमान से 5% अधिक रही है हालाँकि सालाना आधार पर इसमें 16% की गिरावट दर्ज की गयी है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि भेल के संपूर्ण नतीजों पर अध्ययन के बाद वह संशोधित अनुमान जारी करेगी। (शेयर मंथन, 16 अप्रैल, 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख