शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी 8000 के ऊपर टिकना अभी मुश्किल : इडेलवाइज

इडेलवाइज सिक्योरिटीज ने भारतीय शेयर बाजार में बुधवार के कारोबार की दिशा के मद्देनजर आज अपनी दैनिक तकनीकी रिपोर्ट में कहा है कि निकट भविष्य में बाजार में गिरावट आने का जोखिम है।

इसका कहना है कि दैनिक चार्ट पर एक हैंगिंग मैन कैंडलस्टिक संरचना बनी है, जो इस संभावित कमजोरी की ओर इशारा करती है, हालाँकि गुरुवार के कारोबार में इस संरचना की पुष्टि होने का इंतजार करने की सलाह दी गयी है। बुधवार को निफ्टी 8000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के करीब जाने पर 83 अंकों के दायरे में झूलने के बाद अंत में सपाट बंद हुआ। यह 7950 पर खुला और वहाँ से फिसल कर 7877 तक आ गया। उसके बाद यह एक छोटे दायरे के अंदर ही चलता रहा।
कल उतार-चढ़ाव का संकेत देने वाला सूचकांक इंडिया विक्स 17% के ूपर रहा, जिससे संकेत मिलता है कि बाजार में हेजिंग गतिविधि बढ़ रही है। इडेलवाइज के मुताबिक मोमेंटम ऑसिलेटर दैनिक चार्ट में सहज स्तरों पर हैं, जबकि घंटेवार चार्ट में हद से ज्यादा खरीदारी (ओवरबॉट) की स्थिति दर्शा रहे हैं, जिससे लगता है कि बाजार के ऊपर चढ़ने की संभावनाएँ सीमित हैं। लिहाजा इडेलवाइज की सलाह है कि कोई तेजी आने पर अपने महत्वपूर्ण सौदों को हल्का कर लेना चाहिए क्योंकि इन स्तरों पर जमने (कंसोलिडेशन) के बिना निफ्टी का 8000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के ऊपर टिक पाना मुश्किल होगा। वहीं इसके लिए तात्कालिक सहारा 7800 पर और उसके बाद 21 दिनों के एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (ईएमए) 7671 पर होगा। (शेयर मंथन, 21 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख