शेयर मंथन में खोजें

बाजार में भारी गिरावट, 38,000 के नीचे बंद हुआ सेंसेक्स

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को बाजार में जबरदस्त बिकवाली देखने को मिली।

आज सेंसेक्स 38,000 और निफ्टी 11,400 के नीचे बंद हुआ। सभी क्षेत्रों के शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। ऑटो, पीएसयू बैंक, मेटल, एफएमसीजी, इन्फ्रा, आईटी और फार्मा शेयरों में सबसे अधिक गिरावट आयी। जानकारों के अनुसार जिन कारणों से बाजार नीचे फिसला उनमें एशियाई बाजारों में गिरावट, मंदी का डर, मुनाफावसूली, बैंक निफ्टी में उलटफेर और तकनीकी कारक शामिल हैं।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 38,164.61 अंकों के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज सुबह 38,016.76 पर खुला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 37,667.40 अंकों के निचले स्तर तक फिसला। आखिर में यह 355.70 अंक या 0.93% की गिरावट के साथ 37,808.91 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 11,456.90 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 11,395.65 पर खुल कर 102.65 अंक या 0.90% गिर कर 11,354.25 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का निचला स्तर 11,311.60 पर रहा।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 13 शेयरों में मजबूती और 37 शेयरों में कमजोरी आयी। वहीं बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में 06 शेयरों में बढ़ोतरी और 25 शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से ओएनजीसी में 3.90%, कोल इंडिया में 2.09%, पावर ग्रिड में 1.56%, एनटीपीसी में 1.19%, बजाज फाइनेंस में 0.56% और एचडीएफसी बैंक में 0.15% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से वेदांत में 3.28%, टाटा मोटर्स में 2.31%, यस बैंक में 2.18%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 2.11%, आईसीआईसीआई बैंक में 2.07% और एचडीएफसी में 1.95% की कमजोरी दर्ज की गयी।
आज बीएसई के कुल शेयरों में से 792 शेयरों में मजबूती के मुकाबले 1,884 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि 193 शेयर सपाट रहे।
दूसरी ओर आज छोटे-मँझोले बाजारों में भी गिरावट देखने को मिली। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 1.06% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 1.16% की कमजोरी आयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) 0.76% और निफ्टी स्मॉल 100 (Nifty Small 100) 1.60% नीचे फिसला। (शेयर मंथन, 25 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख