शेयर मंथन में खोजें

अमेरिकी बाजार में आया हल्का बदलाव, लाल निशान में रहे नैस्डैक और एसऐंडपी

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांकों में हल्का बदलाव आया।

डॉव जोंस में वृद्धि आयी, जबकि नैस्डैक और एसऐंडपी में हल्की गिरावट दर्ज की गयी। बेंचमार्क 10-वर्षीय ट्रेजरी यील्ड के दिसंबर 2017 के बाद से सबसे निचले स्तर पर पहुँचने से वैश्विक आर्थिक विकास में सुस्ती को लेकर चिंताएँ बनी हुई हैं। कुछ जानकारों के मुताबिक यदि यील्ड कर्व इंवर्जन (Yield Curve Inversion) बरकरार रहा तो आने वाले 1-2 सालों में मंदी देखने को मिल सकती है।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 14.51 अंक या 0.06% की वृद्धि के साथ 25,516.83 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 5.12 अंक या 0.07% की कमजोरी के साथ 7,637.54 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 2.35 अंक या 0.08% की गिरावट के साथ 2,798.36 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.27% की बढ़त के साथ 67.21 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 26 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख