शेयर मंथन में खोजें

फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती से चढ़ा अमेरिकी बाजार

बुधवार को यूएस ट्रेजरी यील्ड्स में गिरावट के साथ ही अमेरिकी बाजार में मजबूती आयी।

बुधवार को अपनी दो दिवसीय मौद्रिक नीति बैठक के समापन पर फेडरल रिजर्व ने इस साल तीसरी बार ब्याज दरों में कटौती की। साथ ही फेड अध्यक्ष जेरोम पोवेल ने कहा कि हमे लगता है कि मौद्रिक नीति एक अच्छी स्थिति में है।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 115.27 अंक या 0.43% की वृद्धि के साथ 27,186.69 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 27.12 अंक या 0.33% की बढ़ोतरी के साथ 8,303.98 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 9.88 अंक या 0.33% की मजबूती के साथ 3,046.77 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 1.62% की कमजोरी के साथ 60.61 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 31 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख