शेयर मंथन में खोजें

अमेरिकी केंद्रीय बैंक के ब्याज दरें घटाने से एशियाई बाजार में मजबूती

बुधवार को अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने अपनी दो दिवसीय मौद्रिक नीति बैठक के समापन पर इस साल तीसरी बार ब्याज दरों में कटौती की।

इससे अमेरिकी बाजार में मजबूती के बाद आज गुरुवार को एशियाई बाजारों में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। चीन को छोड़ कर बाकी सभी बाजारों के सूचकांक मजबूत स्थिति में हैं।
जानकारों के मुताबिक अब निवेशकों की नजर बैंक ऑफ जापान पर है, जिसके बेहद सरल मौद्रिक नीति बनाये रखने की उम्मीद है।
भारतीय समय के अनुसार करीब 8.40 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 43.94 अंक या 0.19% की मजबूती के साथ 22,887.06 पर है। दूसरी ओर हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 242.84 अंक या 0.91% की मजबूती के साथ 26,910.55 पर है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.18% की गिरावट और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.73% की मजबूती दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) 0.91% की वृद्धि और ताइवान का ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) 0.06% की मामूली बढ़ोतरी दिखा रहा है। (शेयर मंथन, 31 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख