शेयर मंथन में खोजें

आखिरी घंटे में भारी बिकवाली से सेंसेक्स 844, निफ्टी 257 अंक गिर कर बंद

वैश्विक बाजार में सुस्ती का माहौल कायम है। उतार-चढ़ाव के बीच डाओ 100 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ, वहीं नैस्डैक 1% फिसलकर बंद हुआ।

 मंदी की चिंता बाजार पर हावी दिखी। एसजीएक्स (SGX) निफ्टी की हल्की मजबूती के साथ शुरुआत हुई। वैश्विक बाजारों से मिले संकेतों से भारतीय बाजार की सपाट शुरुआत हुई। बाजार में आज दिनभर उतार-चढ़ाव का मौहाल देखा गया। कारोबारी सत्र के आखिरी घंटे में बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली।

सेंसेक्स (Sensex 30) ने 57,050 का निचला स्तर जबकि 58,027 का ऊपरी स्तर छुआ। वहीं निफ्टी 50 (Nifty 50) ने 16,950 का निचला स्तर जबकि 17,262 का ऊपरी स्तर छुआ। वहीं निफ्टी बैंक ने 38,623 का निचला स्तर जबकि 39,175 का ऊपरी स्तर छुआ। सेंसेक्स 1.46% या 844 अंक गिर कर 57, 147 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी (50) 1.49% या 257 अंक गिर कर 16,983 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 0.97% या 380 अंक गिर कर 38,712 पर बंद हुआ। बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट देखी गई। सभी सेक्टर इंडेक्स में बिकवाली देखी गई। निफ्टी 17000 के नीचे बंद हुआ।

आज फ्यूचर्स ऐंड ऑप्शंस में गिरने वाले शेयरों में डेल्टा कॉर्प 4.88%, यूनाइटेड स्पिरिट्स 4.94%, अरविंदो फार्मा 4.69% और अंबुजा सीमेंट 4.30% तक के नुकसान के साथ बंद हुए। आज के कारोबार में गिरने वाले शेयरों में मझगांव डॉक 7.44%, वेलस्पन कॉर्प 7.12%, जेके पेपर 4.94% और जेएस डब्लू एनर्जी 5.33% तक की गिरावट के साथ बंद हुए। बेहतर नतीजे के बाद भी टीसीएस (TCS) का शेयर 1.57% तक गिर कर बंद हुआ। खबरों वाले शेयरों में भी एक्शन देखने को मिला। 13 अक्टूबर को बायबैक प्रस्ताव पर बैठक के कारण इंफोसिस में 2.66% तक की गिरावट देखी गई। इंडिया सीमेंट का जेएस डब्लू सीमेंट के साथ शेयर परचेज एग्रीमेंट के कारण दबाव दिखा और यह 11.34% तक के भारी नुकसान के साथ बंद हुआ। जीएम ब्रुवरीज नतीजों के बाद 6.01% तक गिर कर बंद हुआ। वहीं यूनिसेफ से वैक्सीन के लिए करीब 1043 करोड़ रुपये के ऑर्डर से शेयर 18.10% तक चढ़ कर बंद हुआ। इसके अलावा आज के कारोबार में चुनिंदा शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। इसमें ऐक्सिस बैंक 1.12%, बाटा इंडिया 1.64%, ग्लेनमार्क लाइफ 7.43% और हाल की लिस्टेड कंपनी ड्रीमफोक्स सर्विसेज 6.34% तक चढ़ कर बंद हुए।

(शेयर मंथन, 11 अक्टूबर, 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"