शेयर मंथन में खोजें

Sensex-Nifty में सुस्त रह सकती है कारोबार की शुरुआत, गिफ्ट निफ्टी में नरमी

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार (23 अप्रैल) को कारोबार की सुस्त शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.10 बजे के आसपास 68.50 अंकों की नरमी नजर आ रही है और यह 0.31% टूट कर 22,391.00 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले सोमवार (22 अप्रैल) को भारतीय शेयर बाजार में अच्छी तेजी के साथ कारोबारी सत्र की शुरुआत देखने को मिली थी। हालाँकि शुरुआती सत्र के दौरान बाजार में बिकवाली का दबाव था, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी आने से मजबूती कायम रही। शुरुआती कारोबार में ही बाजार हरे निशान में रहते हुए दिन के निचले स्तर पर चले गये थे। लेकिन जल्द ही बाजार इससे बाहर निकल आये और पूरे सत्र के दौरान मजबूती से आगे बढ़ते हुए हरे निशान में बंद हो गये। निफ्टी में 189.40 अंकों की तेजी आयी और यह 0.86% की उछाल के साथ 22,336.40 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 560.29 अंक जोड़ कर 73,648.62 के स्तर पर पहुँच गया, इसमें भी 0.77% की तेजी दर्ज की गयी।

एशिया के प्रमुख बाजार में आज भी मिलाजुला रुख देखने को मिल रहा है। जापान के निक्केई में 99.45 अंकों की तेजी है और ये 0.26% की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग के हेंग सेंग में भी 248.98 अंकों की बढ़त है और ये 1.49% जोड़ कर कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में भी 3.13 अंकों की उछाल है और ये 0.12% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट 17.51 अंक टूट कर 0.58% के अंतर के साथ 3027.09 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार में सोमवार (22 अप्रैल) को कारोबार में तेजी का रुख देखने को मिला था। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 128.02 अंकों की तेजी आयी और यह 1.60% की बढ़त के साथ 8,023.87 के स्तर पर बंद हुआ। पेरिस के बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) में 17.95 अंकों की उछाल देखने को मिली और ये 8,040.36 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX30) भी 123.44 अंकों की तेजी के साथ 0.69% जोड़ कर 17,860.80 के स्तर पर बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार में भी सोमवार (22 अप्रैल) को बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिला था। डॉव जोंस में 253.58 अंकों की उछाल आयी और यह 0.67% की तेजी के साथ 38,239.98 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में 1.11% या 169.29 अंकों की बढ़त देखने को मिली और यह 15,451.30 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 43.37 अंक या 0.87% जोड़ कर 5,010.60 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 23 अप्रैल 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख