शेयर मंथन में खोजें

बाजार में लौटी तेजी, पुलबैक संरचना जारी रहने के संकेत : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक सोमवार (23 अप्रैल) को बेंचमार्क सूचकांक में सकारात्मक गति कायम रही। निफ्टी 189 अंक और सेंसेक्स 560 अंकों की उछाल के साथ बंद हुए। 

क्षेत्रों में, तकरीबन सभी क्षेत्रीय सूचकांकों में सकारात्मक दायरे में कारोबार हुआ, लेकिन पीएसयू बैंक में सबसे ज्यादा रैली आयी और ये 3% ऊपर बंद हुए। तकनीकी रूप से गैप-अप शुरुआत के बाद बाजार में सकारात्मक मोमेंटम पूरे दिन बना रहा, जो कि मोटेतौर पर सकारात्मक है। ट्रेंड कारोबारियों के लिए अब 50 दिनों का एसएमए (सिंपल मूविंग ऐवरेज) या 22180/73100 का स्तर अहम समर्थन क्षेत्र होगा। 

सूचकांक जब तक इसके ऊपर रहेगा, तब तक पुलबैक की संरचना जारी रह सकती है। ऊपर की तरफ सूचकांक को 22400-22450/73900-74100 के स्तर पर प्रतिरोध मिल सकता है। हालाँकि, 22180/73100 के नीचे बाजार का रुझान बदल जायेगा। इसके नीचे हमें 22100-22075/72800-725600 के स्तर तक करेक्शन देखने को मिल सकता है।

(शेयर मंथन, 23 अप्रैल 2024) 

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख