आज सुबह भारतीय शेयर बाजार खुलने से पहले वैश्विक संकेत अच्छे नजर आ रहे हैं। अमेरिकी शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गुरुवार को भी तेजी जारी रही और आज सुबह ज्यादातर एशियाई बाजार भी हरे निशान में हैं।
भारतीय शेयर बाजार ने गुरुवार की सुबह तेजी के साथ शुरुआत की, लेकिन यह तेजी ज्यादा देर तक टिकी न रह सकी। शुरुआती घंटे के बाद ही सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) लाल निशान में आ गये और उसके बाद लगातार गिरावट बढ़ती गयी।
एंजेल ब्रोकिंग (Angel Broking) ने अपने कार्यकारी निदेशक शांतनु श्याम (Santanu Syam) की भूमिका बढ़ाते हुए उन्हें चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) बनाने की घोषणा की है।
अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।
हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए।