शेयर मंथन में खोजें

कमजोर नतीजों से लुढ़का गोवा कार्बन (Goa Carbon) का शेयर

प्रमुख पेट्रोकेमिकल कंपनी गोवा कार्बन (Goa Carbon) के शेयर में 7.5% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है।

गोवा कार्बन ने अपने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित कर दिये हैं, जिनमें कंपनी घाटे में रही है। गोवा कार्बन को 2019 की अप्रैल-जून तिमाही में 5 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 7.4 करोड़ रुपये के मुनाफे में रही थी।
हालाँकि कंपनी की शुद्ध आमदनी 130 करोड़ रुपये के मुकाबले 11.4% की बढ़ोतरी के साथ 139 करोड़ रुपये की रही। वहीं 14.6 करोड़ रुपये के एबिटा के मुकाबले इस बार कंपनी को 2.3 करोड़ रुपये की एबिटा हानि हुई।
बीएसई में गोवा कार्बन का शेयर 339.25 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज कमजोरी के साथ 334.90 रुपये पर खुला। अभी तक के कारोबार में यह 307.00 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है, जो इसके पिछले 52 हफ्तों का न्यूनतम स्तर है।
करीब पौने 3 बजे कंपनी के शेयरों में 26.35 रुपये या 7.77% की कमजोरी के साथ 312.90 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 286.89 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 875.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 08 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख