शेयर मंथन में खोजें

करीब 2.5% फिसला आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) का शेयर

बहुराष्ट्रीय बैंकिंग और वित्तीय सेवा प्रदाता आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) का शेयर आज करीब 2.5% की गिरावट के साथ बंद हुआ।

बैंक ने हाल ही में 2.50 लाख से अधिक शेयरों का आवंटन किया। बता दें कि निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक ने शुक्रवार 05 जुलाई को कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना - 2000 के तहत 2 रुपये प्रति मूल कीमत वाले 1,08,455 इक्विटी शेयर आवंटित किये। इससे पहले आईसीआईसीआई बैंक ने 04 जुलाई को 2 रुपये प्रति वाले ही 1,42,155 इक्विटी शेयरों का आवंटन किया।
बीएसई में आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 436.25 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज कमजोरी के साथ 434.50 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह 422.35 रुपये के निचले स्तर तक गिरा और अंत में 10.35 रुपये या 2.37% की कमजोरी के साथ 425.90 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 2,74,816.08 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 443.85 रुपये और निचला स्तर 256.60 रुपये रहा है।
बता दें कि आईसीआईसीआई बैंक ने हाल ही में इंडोस्टार कैपिटल (IndoStar Capital) के साथ साझेदारी की है। साझेदारी के जरिये छोटे-मध्यम बेड़े के मालिकों को नये और पुराने वाणिज्यिक वाहनों को खरीदने के लिए वित्तीय सेवा दी जायेगी। इंडोस्टार सोर्सिंग, दस्तावेजीकरण, संग्रहण और कर्ज सर्विसिंग सहित पूरे ऋण जीवन-चक्र के जरिये उपभोक्ताओं को सेवाएँ देगी। वहीं आईसीआईसीआई बैंक इन उपभोक्ता को धन मुहैया करायेगा, जिनके पास अभी तक संगठित ऋण की सीमित पहुँच है। (शेयर मंथन, 08 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख