शेयर मंथन में खोजें

तो इस दिन घोषित करेगा यस बैंक (Yes Bank) तिमाही नतीजे

यस बैंक (Yes Bank) के शेयर भाव में 4% से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

बैंक ने जानकारी दी है कि 17 जुलाई को इसके निदेशक मंडल की बैठक होने जा रही है। उस बैठक में चर्चा के बाद चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किये जायेंगे।
बीएसई में यस बैंक का शेयर 88.20 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की कमजोरी के साथ 87.00 रुपये पर खुला। अभी तक के कारोबार में यह 94.55 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
करीब पौने 2 बजे कंपनी के शेयरों में 4.25 रुपये या 4.82% की मजबूती के साथ 92.45 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर यस बैंक की बाजार पूँजी 21,426.51 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 404.00 रुपये और निचला स्तर 85.70 रुपये रहा है। दरअसल 85.70 रुपये का निचला स्तर बैंक के पिछले 52 हफ्तों का नहीं, बल्कि इसके पाँच सालों का न्यूनतम भाव है।
बता दें कि पिछले वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में बैड लोन के लिए प्रोविजन के कारण बैंक को 1,507 करोड़ रुपये का जबरदस्त घाटा हुआ था। इसके मुकाबले कारोबारी साल 2017-18 की समान तिमाही में यस बैंक को 1,179.44 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। (शेयर मंथन, 08 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख