शेयर मंथन में खोजें

एस्टर डीएम (Aster DM) ने शुरू की नयी सीमित दायित्व भागीदारी इकाई

स्वास्थ्य सेवा प्रदाता एस्टर डीएम (Aster DM) ने एस्टर क्लिनिकल लैब (Aster Clinical Lab) नामक सीमित दायित्व भागीदारी (Limited Liability Partnership) या एलएलपी इकाई शुरू की है।

एस्टर डीएम ने अपनी सहायक कंपनी एम्बैडी इन्फ्रा (Ambady Infra) के साथ मिल कर यह एलएलपी शुरू की है, जिसमें एस्टर की हिस्सेदारी 99.99% है। एम्बैडी इन्फ्रा की एलएलपी में केवल 0.01% हिस्सेदारी है।
स्वास्थ्य उद्योग से संबंधित एस्टर क्लिनिकल लैब पैथोलॉजी व्यवसाय और इससे जुड़ी हुई गतिविधियों में सक्रिय रहेगी। इस एलएलपी में प्रस्तावित निवेश राशि 40 करोड़ रुपये है।
दूसरी तरफ बीएसई में एस्टर डीएम का शेयर 122.75 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज लगभग सपाट 122.70 रुपये पर खुला। अभी तक के कारोबार में यह 123.00 रुपये और 120.40 रुपये के दायरे में रहा है।
करीब पौने 1 बजे कंपनी के शेयरों में 1.65 रुपये या 1.34% की कमजोरी के साथ 121.10 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर एस्टर डीएम की बाजार पूँजी 6,113.25 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 188.00 रुपये और निचला स्तर 120.40 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 08 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख