शेयर मंथन में खोजें

16 जुलाई को होगी जेट एयरवेज (Jet Airways) के लेनदारों की बैठक

खबरों के अनुसार बंद पड़ी जेट एयरवेज (Jet Airways) के लेनदारों की पहली बैठक 16 जुलाई को होने जा रही है।

बैठक में दिवालिया अदालत जाने के बाद एयरलाइन या इसकी शेष संपत्तियों के लिए खरीदार खोजने और कुछ बकाया राशि वसूलने के लिए बोली शर्तों को मजबूत करने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी।
एयरलाइन के लिए केवल एक सशर्त बोली प्राप्त होने के बाद एसबीआई की अगुवाई वाला लेनदारों का समूह दिवाला अदालत की मुंबई बेंच में दिवाला और दिवालियापन संहिता के तहत समाधान निकालने के लिए मजबूर हो गया था।
एक समय देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी जेट एयरवेज गंभीर नकदी संकट के बाद अप्रैल में बंद हो गयी थी, जिससे हजारों कर्मचारी बिना रोजगार को हो गये।
बीएसई में जेट एयरवेज का शेयर 48.75 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज गिरावट के साथ 46.35 रुपये पर खुला, जो इसका दैनिक निचला स्तर सर्किट है।
इसके करीब 11 बजे भी यह 2.40 रुपये या 4.92% की कमजोरी के साथ 46.35 रुपये पर ही है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 526.52 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 15 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख