शेयर मंथन में खोजें

इलाहाबाद बैंक ने भूषण स्टील पर लगाया 1,775 करोड़ रुपये की गड़बड़ी का आरोप

इलाहाबाद बैंक (Allahabad Bank) ने आरबीआई (RBI) को भूषण स्टील (Bhushan Steel) द्वारा 1,774.82 करोड़ रुपये की गड़बड़ी किये जाने की सूचना दी है।

इलाहाबाद बैंक ने आरबीआई को कंपनी और इसके निदेशकों के खिलाफ फोरेंसिक ऑडिट जाँच और सीबीआई की एफआईआर के आधार पर दी गयी अपनी रिपोर्ट में जानकारी दी है कि बैंकिंग व्यवस्था से फंड की हेराफेरी की गयी, जिसमें 1,774.82 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गयी है। इलाहाबाद बैंक ने पहले ही भूषण स्टील के लिए 900.20 करोड़ रुपये का प्रोविजन बना रखा है।
खबरों के अनुसार कुछ और बैंक भी भूषण स्टील द्वारा की गयी गड़बड़ी की जानकारी दे सकते हैं।
घोटाले की सूचना देने का इलाहाबाद बैंक के शेयर पर अच्छा असर नहीं पड़ा। बीएसई में इलाहाबाद बैंक का शेयर 47.15 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज सुबह कमजोरी के साथ 42.00 रुपये पर खुला और अभी तक के कारोबार में 40.30 रुपये तक गिरा है।
करीब पौने 12 बजे बैंक के शेयरों में 5.00 रुपये या 10.60% की कमजोरी के साथ 42.15 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 15,687.04 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 58.80 रुपये और निचला स्तर 33.25 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 15 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख