शेयर मंथन में खोजें

तो इसलिए होने जा रही है एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के निदेशक मंडल की बैठक

20 जुलाई को एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के निदेशक मंडल की बैठक होने जा रही है।

उस बैठक में निदेशक मंडल एचडीएफसी बैंक के संचालन के 25 साल पूरे होने के अवसर पर चालू वित्त वर्ष के लिए इक्विटी शेयरों पर विशेष लाभांश की घोषणा करेगा।
दूसरी तरफ बीएसई में एचडीएफसी बैंक का शेयर 2,396.10 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज बढ़ोतरी के साथ 2,414.80 रुपये पर खुला। सकारात्मक शुरुआत के बाद बैंक का शेयर 2,418.40 रुपये तक चढ़ा। मगर 10 बजे हुई बिकवाली से यह सपाट स्थिति में आ गया।
करीब 11 बजे बैंक का शेयर बिना किसी बदलाव के 2,396.15 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 6,54,822.81 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का ऊपरी स्तर 2,502.90 रुपये और निचला स्तर 1,884.40 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 16 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख