शेयर मंथन में खोजें

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने लगातार सातवें महीने घटाया उत्पादन

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने अगस्त में लगातार सातवें महीने अपने वाहन उत्पादन में कटौती की।

साल दर साल आधार पर अगस्त में अपने उत्पादन में 33.99% की कटौती की। अगस्त 2018 में 1,68,725 वाहनों के मुकाबले 2019 की समान अवधि में मारुति ने 1,11,370 वाहनों का उत्पादन किया। मारुति के यात्री वाहनों का उत्पादन 1,66,161 इकाई से 33.67% घट कर 1,10,214 इकाई रह गया।
इनमें कॉम्पैक्ट और छोटे वाहनों (जिसमें डिजायर, बलेनो, स्विफ्ट, सिलेरियो, इग्निस, ऑल्टो और न्यू वैगनआर शामिल हैं) का उत्पादन 1,22,824 इकाई के मुकाबले 34.1% घट कर 80,909 इकाई रह गया।
वहीं मारुति के उपयोगिता वाहनों के उत्पादन 34.85% की गिरावट आयी, जबकि मध्य आकार वाली सिएज की मारुति ने 6,149 इकाइयों के मुकाबले 2,285 इकाइयाँ तैयार की। मारुति सुजुकी का हल्के कारोबारी वाहनों (सुपर कैरी) का उत्पादन 2,564 इकाई के मुकाबले 54.91% घट कर 1,156 इकाई रहा।
वहीं साल दर साल आधार पर अगस्त में मारुति सुजुकी की बिक्री भी 1,58,189 इकाई से 33% घट कर 1,06,413 इकाई रह गयी।
उधर बीएसई में मारुति का शेयर 6,121.60 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले गिरावट के साथ 6,008.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के सत्र में 6,006.35 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है।
करीब 10 बजे कंपनी के शेयरों में 39.05 रुपये या 0.64% की कमजोरी के साथ 6,082.55 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,83,599.73 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 9,253.90 रुपये और निचला स्तर 5,447.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 03 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख