शेयर मंथन में खोजें

गुजरात अपोलो (Gujarat Apollo) के शेयर में 18% से ज्यादा की जोरदार उछाल

गुजरात अपोलो (Gujarat Apollo) के शेयर में 18% से ज्यादा की जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है।

निर्माण तथा माइनिंग उपकरणों की निर्माता गुजरात अपोलो के शेयर ने जोरदार बढ़ोतरी के बीच एक महीने का शिखर भी छू लिया है।
गुजरात अपोलो ने जानकारी दी है कि इसकी सामग्री सहायक कंपनी एईएमएल इन्वेस्टमेंट्स (AEML Investments) अपनी एक संयुक्त उद्यम इकाई में हिस्सेदारी बेचेगी। एईएमएल इन्वेस्टमेंट्स ने 2012 में अम्मान स्विटजरलैंड (Ammann Switzerland), अम्मान सिंगापुर (Ammann Singapore) और अम्मान इंडिया (Ammann India) के साथ संयुक्त उद्यम करार किया था। एईएमएल इन्वेस्टमेंट्स की मौजूदा समय में संयुक्त उद्यम इकाई में 30% हिस्सेदारी है।
दूसरी तरफ बीएसई में गुजरात अपोलो का शेयर 120.00 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में मजबूती के साथ 124.60 रुपये पर खुल कर अभी तक के सत्र में 143.85 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है, जो इसके पिछले एक महीने का शिखर है।
करीब पौने 12 बजे कंपनी के शेयरों में 21.80 रुपये या 18.17% की बढ़ोतरी के साथ 141.80 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव कंपनी की बाजार पूँजी 235.03
करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 197.00 रुपये और निचला स्तर 106.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 04 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख