शेयर मंथन में खोजें

गृह फाइनेंस-बंधन बैंक के विलय को एनसीएलटी की अहमदाबाद बेंच की मंजूरी

बंधन बैंक (Bandhan Bank) और एचडीएफसी (HDFC) की सहायक कंपनी गृह फाइनेंस (Gruh Finance) के विलय को एनसीएलटी (NCLT) की अहमदाबाद बेंच की मंजूरी मिल गयी है।

विलय योजना के लिए अभी एनसीएलटी की कोलकाता बेंच की मंजूरी बाकी है। कोलकाता बेंच के आदेश के बाद विलय योजना प्रभाव में आ जायेगी।
इस योजना को बैंक के शेयरधारक, एनसीएलटी (NCLT), बाजार सूचकांकों (बीएसई और एनएसई), आरबीआई (RBI) और नेशनल हाउसिंग बैंक (National Housing Bank) मंजूरी दे चुके हैं। बता दें कि जनवरी में कोलकाता स्थित बंधन बैंक ने शेयर-स्वैप सौदे में ग्रुह फाइनेंस का नियंत्रण संभाल लिया था।
इस बीच बीएसई में बंधन बैंक का शेयर 444.40 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह हल्की बढ़ोतरी के साथ 444.65 रुपये पर खुला। अभी तक के सत्र में बैंक का शेयर 447.15 रुपये और 444.45 रुपये के सीमित दायरे में रहा है।
करीब ढाई बजे बैंक के शेयरों में 1.70 रुपये या 0.38% की मजबूती के साथ 446.10 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 53,224.69 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 635.55 रुपये और निचला स्तर 369.15 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 19 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख