शेयर मंथन में खोजें

ब्लैकरॉक (BlackRock) ने घटायी एस्कॉर्ट्स (Escorts) में हिस्सेदारी

अमेरिकी निवेश प्रबंधन कंपनी ब्लैकरॉक (BlackRock) वाहन निर्माता एस्कॉर्ट्स (Escorts) में हिस्सेदारी घटायी है।

एस्कॉर्ट्स में ब्लैकरॉक की शेयरधारिता 3.20% से घट कर 2.84% रह गयी है। ब्लैकरॉक ने एस्कॉर्ट्स के 4.41 लाख शेयरों (0.35% इक्विटी) को करीब 700 करोड़ रुपये में बेचा है।
दूसरी तरफ एस्कॉर्ट्स का शेयर शानदार स्थिति में है। बीएसई में एस्कॉर्ट्स का शेयर 567.95 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 583.10 रुपये पर खुला। हरे निशान में शुरुआत के बाद एस्कॉर्ट्स का शेयर 616.55 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा, जो इसके पिछले एक महीने का शिखर है।
करीब 12.20 बजे एस्कॉर्ट्स के शेयरों में 45.05 रुपये या 7.93% की बढ़ोतरी के साथ 613.00 रुपये के भाव पर लेन-देन हो रही है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 7,513.96 करोड़ रुपये है। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 833.50 रुपये और निचला स्तर 423.30 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 23 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख