शेयर मंथन में खोजें

यूएसएफडीए ने किया इंडोको रेमेडीज (Indoco Remedies) के संयंत्र का सफल निरीक्षण

अमेरिकी औषधि नियामक यूएसएफडीए (USFDA) ने दवा कंपनी इंडोको रेमेडीज (Indoco Remedies) के संयंत्र का निरीक्षण किया है।

यूएसएफडीए ने 14 से 18 अक्टूबर तक कंपनी के हैदराबाद में स्थित क्लिनिकल रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (सीआरओ) का सफलतापूर्वक निरीक्षण किया और शून्य टिप्पणियाँ जारी की। यह इंडोको रेमेडीज के सीआरओ का लगातार पाँचवा सफल निरीक्षण रहा है।
इस खबर से शुक्रवार को कंपनी के शेयर को काफी सहारा मिला। बीएसई में इंडोको का शेयर 8.95 रुपये या 6.20% की बढ़ोतरी के साथ 153.30 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,394.70 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्चतम स्तर 238.00 रुपये और निचला स्तर 133.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 19 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख