शेयर मंथन में खोजें

फरवरी तक ब्‍याज दरें स्थिर रखेगा रिजर्व बैंक

हेमेन कपाडिया

संस्‍थापक, चार्ट्स पंडित

बाजार में गिरावटें आने पर मेरा सकारात्मक नजरिया होगा। भारत की आबादी हमारे बाजार के लिए सबसे सकारात्मक पहलू है, जबकि राजनीति का नकारात्मक असर रहता है। मेरा अनुमान है कि अगले छह महीने में सेंसेक्स 65,000 के आस-पास, जबकि निफ्टी 19,000 के स्‍तर के आस-पास होगा।

इस दौरान महँगाई और ब्याज दरें बाजार को सबसे ज्यादा प्रभावित करेंगी। भारत की जीडीपी चालू वित्त-वर्ष में जहाँ 6% रहने का अनुमान है, वहीं 2024-25 में यह 6.25% रह सकती है। भारतीय बाजार का प्रदर्शन अगले 12 महीने के दौरान वैश्विक बाजारों के अनुरूप ही रह सकता है। मेरे मुताबिक इस अवधि में फार्मा क्षेत्र का प्रदर्शन उम्‍मीद से बेहतर हो सकता है, जबकि धातु (मेटल) सेक्‍टर का प्रदर्शन बाजार से कमजोर रहेगा। रिजर्व बैंक फरवरी 2024 तक ब्‍याज दरें स्थिर रख सकता है।

(शेयर मंथन, 10 जुलाई 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी