शेयर मंथन में खोजें

ब्याज दरों में कटौती से मिलेगा बाजार को बल : विजय चोपड़ा (Vijay Chopra)

भारतीय शेयर बाजार अभी दायरे में नजर आ रहा है और निफ्टी (Nifty) का दायरा 5900-6050 के बीच रह सकता है।
आज आरबीआई की मौद्रिक नीतिगत बैठक होने की वजह से अभी बाजार पर दबाव नजर आ रहा है। मेरा मानना है कि आरबीआई नीतिगत ब्याज दरों में 0.25 अंक की कटौती कर सकता है और सीआरआर में भी कमी आ सकती है। अगर नीतिगत ब्याज दरों में कटौती की खबर आती है, तो बाजार को बल मिलेगा।
क्षेत्रों के लिहाज से धातु, दवा और एफएमसीजी ठीक नजर आ रहे हैं। बैंक क्षेत्र की चाल आरबीआई के कदम पर निर्भर करेगी। अगर खास शेयर की बात करें, तो सन फार्मा, श्रीराम ट्रांसपोर्ट, एमसीएक्स, मुथुट फाइनेंस और मन्नाप्पुरम फाइनेंस निवेश के लिहाज से अच्छे दिख रहे हैं। हिंदुस्तान यूनिलीवर के खुले प्रस्ताव के बारे में राय है कि जिनके पास यह शेयर हैं वो इसमें बने रहें। लेकिन नयी खरीदारी करने से बचें। विजय चोपड़ा, हेड (पार्टनर नेटवर्क्स), फुलर्टन सिक्योरिटीज (Vijay Chopra, Head - Partner Networks, Fullerton Securities)
(शेयर मंथन, 03 मई 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख