शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) 6020-6080 के दायरे में : विजय चोपड़ा (Vijay Chopra)

भारतीय शेयर बाजार अभी मजबूत नजर आ रहा है और निफ्टी (Nifty) का दायरा 6020-6080 के बीच रह सकता है। 
आने वाले दिनों में निफ्टी को 6100-6150 के दायरे में बाधा मिलेगी। अगर बाजार में गिरावट आती है, तो निफ्टी को 5950 के स्तर पर मजबूत सहारा मिलेगा। घरेलू बाजार की नजर एसबीआई के नतीजों पर लगी हुई है। अगर नजीते अच्छे रहते हैं, तो बैंक का शेयर 2450-2500 रुपये तक चढ़ सकता है। मेरा राय है कि एसबीआई के शेयर को जोखिम के साथ खरीदारी की जा सकती है। लेकिन निवेशक अभी इसके शेयर से दूर रहें।
क्षेत्रों के लिहाज से दवा और ऑटो ठीक नजर आ रहे हैं। अगर खास शेयर की बात करें, तो एचडीएफसी बैंक, यस बैंक, एचडीएफसी, सिप्ला, इप्का लेबोरेटरीज और रिलायंस कम्युनिकेशंस मध्यम अवधि के लिए अच्छे दिख रहे हैं। विजय चोपड़ा, हेड (पार्टनर नेटवर्क्स), फुलर्टन सिक्योरिटीज (Vijay Chopra, Head - Partner Networks, Fullerton Securities)
(शेयर मंथन, 15 मई 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख