शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) 5550 के नीचे जाने की संभावना कम : विजय चोपड़ा (Vijay Chopra)

भारतीय शेयर बाजार सीमित दायरे में नजर आ रहा है और निफ्टी (Nifty) का दायरा 5830-5920 के बीच रह सकता है।
आने वाले समय में मुझे निफ्टी 5550 के स्तर के नीचे जाता नहीं दिख रहा है। मेरा कहना है कि डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी की वजह से घरेलू बाजार में दबाव बना हुआ है। अब तिमाही नतीजों का मौसम शुरू होने वाला है। बाजार की नजर इस बात पर रहेगी कि कंपनियाँ अपने तिमाही नतीजों में इस कारोबारी साल के बाकी समय के बारे में किस तरह के अनुमान सामने रखती हैं।
क्षेत्रों के लिहाज से आईटी ठीक नजर आ रहा है, जबकि धातु और ऑटो दबाव में दिख रहे हैं। निवेशकों को मेरी राय है कि छोटी से मध्यम अवधि के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज, सिप्ला, टाटा कॉफी और बाटा इंडिया के शेयरों में खरीदारी की जा सकती है। रिलायंस का लक्ष्य 910 रुपये, सिप्ला का लक्ष्य 420 रुपये, टाटा कॉफी का लक्ष्य 1100 रुपये और बाटा इंडिया का लक्ष्य 940 रुपये का रखें। एसबीआई का शेयर एक-दिनी सौदों के लिहाज से ठीक लग रहा है। विजय चोपड़ा, हेड (पार्टनर नेटवर्क्स), फुलर्टन सिक्योरिटीज (Vijay Chopra, Head - Partner Networks, Fullerton Securities)
(शेयर मंथन, 10 जुलाई 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख